जनपद में एक जमीनी विवाद लिया हिंसक रूप पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

जनपद में एक जमीनी विवाद लिया हिंसक रूप पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

HPN NEWS

रायबरेली-  जगतपुर थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 

निधी सिंह नाम की महिला ने पुलिस से शिकायत की है उन्होंने बताया कि उनके रास्ते की जमीन पर जबरन निर्माण कार्य को लेकर विवाद मनीष पुत्र शशीकुमार से चल रहा था।

 इस मामले में मेरे ससुर शीतला शरण सिंह द्वारा दिनांक 19 अप्रैल 2025 को तहसील दिवस पर शिकायत की गई थी, जिस पर निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

इसके बावजूद मनीष प्रताप पुत्र शशीकुमार, अवनीश प्रताप पुत्र राकेश कुमार, अंकुर पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह और सुरज पुत्र राजेश सिंह ने जबरन दीवाल का निर्माण शुरू कर दिया। जब निधी सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने उनका घर का गेट तोड़ा और अंदर घुसकर निधी सिंह और उनकी सास माधुरी सिंह व जेठानी पूनम सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे गंभीर चोटे आई 

पीड़िता  मनीष प्रताप सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना दिनांक 21 अप्रैल 2025 समय लगभग 11:30 बजे की बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!