श्री रामचरितमानस सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन
गौरव कौशल
हरचंदपुर, रायबरेली – जनपद इंटर कॉलेज प्रांगण में दिनांक- 23-24 और 25 अक्टूबर 2024 को श्री रामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को सुंदरकांड का पाठ एवं हवन पूजन आचार्य पंडित अशोक चंद्र त्रिपाठी भागवताचार्य के सानिध्य में प्रातः 9:00 बजे से 1:00 तक किया जाएगा,इसके साथ ही मानस प्रवचन दोपहर 3:30 से मध्य रात्रि तक किए जाएंगे।
दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3:30 बजे से मध्य रात्रि तक मानस प्रवचन किए जाएंगे।
इसी प्रकार अंतिम दिन भी दोपहर 3:30 बजे से मध्य रात्रि तक मानस प्रवचन किए जाएंगे।
इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित धर्माचार्य
1– सर्वश्री 1008 जगतगुरु रामानंदाचार्य, स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज, कामदगिरि पीठाधीश्वर श्री चित्रकूट धाम -मध्य प्रदेश।
2– परम पूज्य श्री श्री 108 ईश्वर दास जी ब्रह्मचारी जालौन- उत्तर प्रदेश।
3– श्री राघव किंकर जी महाराज( मानस आलोक) झीझक,कानपुर- उत्तर प्रदेश।
4– श्री पंडित दिनेश शास्त्री(मानस पीयूष) वाराणसी- उत्तर प्रदेश।
5– साध्वी पुष्पांजलि शुक्ला कानपुर- उत्तर प्रदेश
6– श्री पंडित गौरी शंकर शुक्ला हरचंदपुर रायबरेली -उत्तर प्रदेश।
7– श्री डॉ.अंबिकेश त्रिपाठी(मानस रत्न) प्रतापगढ़-उत्तर प्रदेश मंच का संचालन करेंगे।