चौहान गुट ने जनपद उन्नाव के मौरावां व्यापार मंडल का किया गठन
रवींद्र कुमार सोनी को मिली मौरावां व्यापार मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
हर पल निगाहें संवाददाता
रायबरेली-जनपद में व्यापारियों की समस्या को समझने, उनके दुख दर्द में शरीक होने और हर तरह से उनकी मदद करने तथा जनपद रायबरेली सहित कई जनपदों में मिलने वाली लावारिस शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने वाले ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने जनपद उन्नाव के मौरावां व्यापार मंडल का किया गठन। जिसमें मौरावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रवींद्र कुमार सोनी को सौंपी गई। इसके साथ ही विवेक सोनी व जितेंद्र सोनी को उपाध्यक्ष, पवन सोनी को महामंत्री, अमित सोनी (पुष्कर) व लवकुश को संगठन मंत्री, विकास सोनी व अमरीश सोनी को सचिव, सतीश सोनी (माही) को कोषाध्यक्ष, अर्पित मोरे को मीडिया प्रभारी, मोहित सोनी को प्रचार मंत्री बनाया गया। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट की प्रदेश व जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर व्यापार मंडल में स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने अपने हाथों से नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नवनियुक्त अध्यक्ष रवींद्र कुमार सोनी ने कहा कि जनपद में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा से संघर्ष करते हुए देखा है, हर धर्म की लावारिस लाशों का बिना किसी भेदभाव के उनके धर्म के हिसाब से निशुल्क अंतिम संस्कार करवाते देखा। इसलिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूं कि चौहान गुट के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा की एक सप्ताह के अंदर समस्त व्यापारियों को भी चौहान गुट टीम से जोड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हित के लिए लड़ता रहा है। यहां तक कि आधी रात को भी मेरा फोन उठता है और किसी भी मुसीबत के समय मैं व्यापारियों की मदद के लिए तैयार रहता हूं। मेरे जीते जी हमारे किसी भी व्यापारी भाई का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, आदि मौजूद रहे।