उद्यान मंत्री बने सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सक्रिय सदस्य

उद्यान मंत्री बने सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सक्रिय सदस्य

हर पल निगाहें संवाददाता 

रायबरेली – सक्रिय सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य जन-जन को पार्टी से जोड़ना है। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों को सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है, जिससे वे पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। 

अपने आवास पंचवटी पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता ग्रहण की। जनपद के भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने उद्यान मंत्री को पार्टी सदस्यता ग्रहण कराई।

 इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री ने की थी, जो खुद भी पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने हैं। उद्यानमंत्री ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों को सक्रिय सदस्य बनाना,पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!