विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद पहले पायदान पर अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
हर पल निगाहें संवाददाता
अमेठी-साल के तीसरे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद पहले पायदान पर है | यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अंशुमान सिंह ने शुक्रवार को दी |
उन्होने बताया कि जनपद के लिए गर्व की बात है | यह सभी विभागों के सहयोग से संभव हो पाया है | अधिकारियों से लेकर प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं | उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कई बिन्दुओं पर प्वाइंट्स दिए जाते हैं, जैसे सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शत प्रतिशत बच्चों को शिक्षकों द्वारा मच्छरों रोग जनित बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक करना, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भ्रमण के दौरान लोगों को मच्छरों से बचाव की जानकारी देना, शहरों में नालों की सफाई, झाड़ियों की सफाई, फोगिंग आदि।
इसके आलावा भी कई अन्य बिंदु होते हैं | इस तरह जनपद ने सभी बिन्दुओं पर 95 से अधिक प्वाइंट स्कोर किये हैं | हमे आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करना है और पहले पायदान पर बने रहना है | यह सभी के लिए प्रेरणा देने वाला है |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चल रहा है |