राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
हर पल निगाहें संवाददाता
रायबरेली -राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। ब्लॉकों से जीतकर आए ‘नन्हें वैज्ञानिकों’ का हुनर देखते ही बन रहा था।
‘नन्हें कलॉमों’ की खोज का हुनर कुछ इस तरह से था कि मॉडल देखकर हर कोई तारीफ कर रहा था। जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में नन्हे वैज्ञानिकों ने दी प्रस्तुती सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
जीआईसी परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडल सजाए। पांच विजेताओं को राज्य स्तर के लिए चुना गया।
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव ने किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने सभी ब्लॉकों से आए बच्चों के मॉडल का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे बीईओ रोहिनया डॉ. सत्य प्रकाश यादव व बृजलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जीतने के बाद अब सीधे ही बच्चे राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।