नोएडा के दोनों एक्सप्रेस वे की घटेगी स्पीड लिमिट,15 दिसंबर तक लागू हो सकती है नई गति सीमा
HPN News
नोएडा- यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते गति सीमा को कम किया जाएगा।
15 दिसंबर से नई गति सीमा को लागू किया जाएगा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के चलते वाहनों की रफ्तार घटेगी।
उल्लंघन करने पर हल्के वाहनों पर 2000 रुपए का जुर्माना और भारी वाहनों पर 4000 रुपए का जुर्माना लगेगा। वहीं गति सीमा हल्के वाहनों के लिए 100 किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रतिघंटा। भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा की जाएगी। इसके अलावा नोएडा एक्सप्रेस की रफ्तार को भी कम किया जाएगा।
यहां भी वाहनों की स्पीड लिमिट को 75 किमी प्रतिघंटा किया जाएगा। इसके अलावा नोएडा के एमपी-1,2,3 की स्पीड लिमिट कम की जाएगी। दरअसल, सर्दियों में कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो जाती है, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।
ठंड के कारण सड़कों पर फिसलन भी रहती हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे पर गति सीमा कम करने की योजना बनाई जा रही है।
नोएडा से ग्रेटरनोएडा करीब 30 किमी और ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे है।
यहां दुर्घटना होने पर घायलों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए समय सारिणी और फोन नंबरों का आदान प्रदान किया जा चुका है। ओवर लोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए जीरो पाइंट से जेवर टोल पर दोनों तरह चार चार टीमें तैनात की है।
किनारों पर खड़े वाहनों व ओवर लोड वाहनों पर शिकंजा कसेगी।
एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग के लिए गाड़ियों की संख्या 11 से बढ़ाकर 15 कर दी गई है।
वहीं वाहनों पर रीफ्लैक्टर टेप चिपकाने के लिए अभियान चल रहा है। अब 15 दिसंबर से एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार भी पहले के मुकाबले कम हो जाएगी।