अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा में लोधी लक्ष्मण प्रसाद को बनाया प्रदेश संरक्षक
हर पल निगाहें संवाददाता
रायबरेली-अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग आहूत की गई थी जिसमें महासभा के संरक्षक माननीय राजवीर सिंह राजू भैया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्नाव सांसद माननीय स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महराज व प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत सहित समाज के जनप्रतिधियों की गरिमामई उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आए हुए पदाधिकारियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रदेश संरक्षक लोधी लक्ष्मण प्रसाद वर्मा व रायबरेली जनपद के जिला अध्यक्ष पद पर रामबरन लोधी को मनोनीत किया गया एवं राम अवध लोधी को प्रदेश प्रवक्ता,डॉ राजेन्द्र कौशल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा सत्यदेव राजपूत एडवोकेट को प्रदेश विधि सलाहकार मनोनीत किया गया।